राजस्थान डेस्क- राजस्थान के कोटा के भीमगंजमंडी थाना इलाके से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, अवैध संबंधों के बीच में रोड़ा बन रहे पति को पत्नी ने दर्दनाक मौत दी है। इस मामले में मिली जानकारी के तहत पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर जूते के लैस से गला घोंटकर मार डाला। इस मामले में मिली जानकारी के तहत पत्नी ने अपने प्रेमी के संग मिलकर इस वारदात को धुलंडी के दिन अंजाम दिया, वह भी इसलिए ताकि शोर शराबे और उड़ते गुलाल के बीच किसी को पता भी नहीं चले।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को धरदबोचा
इतना ही नहीं बल्कि हत्या के बाद दोनों ने पति के गले में लैस के निशान नहीं दिखें इसके लिये उन पर मार्कर पेन से स्याही लगा दी। जिससे कि लगे कि किसी ने रंग लगाया है। इस पूरे मामले में पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को धरदबोचा है। वहीँ पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन करने में जुटी है। इस मामले को भीमगंजमंडी थाना पुलिस ने जांच में लिया और उनके अनुसार 19 मार्च को नरेश मीणा का शव उसके ही घर में संदिग्ध हालात में मिला था। वहीँ उसके बाद परिजनों ने नरेश की हत्या की आशंका जताई थी। इस मामले में मिली सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
Read More Stories:
इस मामले में पुलिस ने परिजनों की आशंका के बाद मौके से साक्ष्य एकत्र किये और अपनी जांच शुरू की। बताया जा रहा है जांच में सामने आया कि, मृतक पवन मीणा की पत्नी सुनीता मीणा के एक युवक प्रमोद खटीक से प्रेम संबंध हैं। वहीं दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों से पवन खफा था और पवन ने इसको लेकर सुनीता को डांटा भी था हालाँकि वह मानी नहीं और इसी के चलते सुनीता मीणा ने पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर योजना बनाई। उसके बाद दोनों ने मिलकर योजना को अंजाम दिया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
