Saturday , 25 July 2026

प्रेमी-प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम, ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

उत्तरप्रदेश डेस्क- उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर जिले से आत्महताया का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जहां पर, अन्यत्र शादी तय किए जाने से क्षुब्ध प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन के आगे कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। जिले के पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने मंगलवार को बताया कि, थाना सेहरामऊ अंतर्गत सिंहरही गांव में रहने वाले पिंटू (22) और सुमन (18) के शव मंगलवार सुबह कहेलियां रेलवे स्टेशन के फाटक के पास मिले।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ट्रेन के आगे कूदे प्रेमी
इस संबंध में प्रारंभिक जांच के बाद ग्रामीणों के हवाले से उन्होंने बताया कि पिंटू के परिजन उसकी शादी कहीं और तय कर रहे थे इसी से नाराज होकर दोनों सोमवार की रात गायब हो गए। एसपी ने बताया कि, मंगलवार सुबह कहेलियां रेलवे स्टेशन के पास दोनों के शव बरामद हुए। आशंका है कि रात में ही दोनों किसी ट्रेन के आगे कूद गए जिसके चलते दोनों की मौत हो गई।

Read More Stories:

उन्होंने बताया कि, दोनों एक ही जाति के थे और शादी करना चाहते थे लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *