नोएडा : तिगरी गांव में 17 वर्षीय किशोरी का शव उसके मकान में पंखे से लटकता पाया गया। वहीं परिवार का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने बताया कि किशोरी 12वीं की छात्रा थी और घटना के वक्त घर में अकेली थी। पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का मालूम होता है। लेकिन परिजन का कहना है कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि परिवार का दावा है कि तीन दिन पहले एक व्यक्ति ने लड़की को धमकी दी थी कि यदि उसने उससे विवाह नहीं किया तो वह उसे मार देगा। परिजन ने बिसरख पुलिस थाने में प्रदर्शन किया और दावा किया कि उस व्यक्ति ने लड़की की हत्या करके शव सीलिंग फैन से लटका दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
