Monday , 14 September 2026

अम्बाला छावनी को मिलेगी बड़ी सौगात: पुरानी रेलवे कालोनी में बनेगा सुंदर मार्डन पार्क, मंत्री अनिल विज ने जारी किए 40 लाख रुपए

अम्बाला/चंडीगढ़, 24 मई — हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनीवासियों को एक के बाद एक बड़ी सौगात दी है। पुरानी रेलवे कॉलोनी में अब एक आधुनिक और आकर्षक पार्क का निर्माण किया जाएगा, जिससे न केवल रेलवे कॉलोनी बल्कि आसपास की कई कालोनियों के नागरिकों को लाभ मिलेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

मंत्री अनिल विज ने अपने स्वैच्छिक कोष से 25 लाख रुपए की राशि पार्क निर्माण के लिए जारी की है। यह पार्क एसडी मंदिर व वाल्मीकि मंदिर के पास खाली भूमि पर बनाया जाएगा, जहां लोगों को सैर, विश्राम और मनोरंजन की आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। खास बात यह है कि इस क्षेत्र में पहले कोई पार्क नहीं था।

 

मंत्री विज ने बताया कि इस पार्क से पीएनटी कॉलोनी, दुधला मंडी, शिवाला मंडी और सैन्य क्षेत्र के लोगों को भी लाभ पहुंचेगा। उन्होंने डीआरएम अम्बाला को निर्देश दिए हैं कि पार्क का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाए और इसमें हर वर्ग के लिए सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

 

खेल गतिविधियों को भी मिला प्रोत्साहन

इसी क्रम में अनिल विज ने सेंट्रल फीनिक्स क्लब को खेल गतिविधियों के विस्तार के लिए 10 लाख रुपए की सहायता राशि दी है। क्लब में शूटिंग, बैडमिंटन, लॉन टेनिस जैसी गतिविधियां पहले से ही चल रही हैं। मंत्री विज के प्रयासों से ही यहां शूटिंग रेंज की स्थापना हुई थी, जिसके खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाया है। क्लब प्रबंधन ने इस सहयोग के लिए मंत्री का आभार जताया है।

 

सांस्कृतिक गतिविधियों को नई उड़ान

इसके अलावा, सुभाष पार्क के ओपन एयर थियेटर को बेहतर बनाने के लिए मंत्री विज ने 5 लाख रुपए की राशि जारी की है। यह थियेटर अब सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बन चुका है, जहां रोज़ाना गीत-संगीत, नाटक और अन्य कार्यक्रम आयोजित होते हैं। अब यहां उच्च गुणवत्ता वाला साउंड सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे आयोजनों की गुणवत्ता और भी बढ़ेगी।

 

कुल मिलाकर, मंत्री अनिल विज द्वारा अम्बाला छावनी क्षेत्र के लिए 40 लाख रुपए की विकास राशि जारी की गई है, जो क्षेत्र के नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध वातावरण देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *