Sunday , 1 November 2026

चुनावीं नतीजों को लेकर बोले कैप्टन, कहा- मैं कोई पंडित नहीं जो चुनाव को लेकर भविष्यवाणी कर सकूं

पंजाब डेस्क- कांग्रेस से अलग होकर भाजपा के साथ चुनाव लड़ने वाले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली पहुंच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। अमित शाह से मुलाकात को उन्होंने एक सामान्य मुलाकात कहा है। वहीं पंजाब चुनाव के नतीजों पर उन्होंने ये कहते हुए कोई कमेंट करने से इनकार कर दिया कि, मैं पंडित नहीं हूं।, जो चुनाव को लेकर भविष्यवाणी कर सकूं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अमरिंदर सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात
जहां तक चुनाव लड़ने का सवाल है तो मैं कह सकता हूं कि मेरी पार्टी ने अच्छा किया है। हमारी सहयोगी बीजेपी ने भी अच्छा चुनाव लड़ा है। अब नतीजों के दिन पता चलेगा कि क्या होता है। अमरिंदर सिंह ने आगे कहा कि, गृहमंत्री अमित शाह से उनकी मुलाकात को कोई राजनीतिक बैठक ना माना जाए। बैठक में उनके साथ सामान्य चर्चा हुई ना कि, चुनाव पर बात हुई। खासतौर से पंजाब के विषयों पर चर्चा हुई। अभी पंजाब चुनाव के परिणाम नहीं आए हैं, जब नतीजे आ जाएंगे।

Read More Stories:

तो उसके बाद इस विषय पर भी विस्तृत चर्चा होगी। पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के लिए 20 फरवरी को वोट पड़े थे। राज्य में इस चुनाव में 68 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। 10 मार्च को मतगणना होगी और नतीजों का ऐलान किया जाएगा। बता दें, इस चुनाव से कुछ महीने पहले अमरिंदर सिंह को कांग्रेस सीएम पद ने हटा दिया था। जिसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी बनाकर भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *