इंद्री के गांव डबकौली कला के पास से गुजर रही धनौरा ड्रेन में छोड़े जा रहे फैक्टरियों के जहरीले व कैमिक्लयुक्त पानी को रोकने की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए गए विरोध के बाद प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग की एक टीम को सर्वे के लिए गांव में भेजा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सरकार से नाराज ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को सर्वे करवाने से इंकार कर दिया और सर्वे की टीम को खाली हाथ ही वापिस लौटना पडा। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार पहले धनौरा ड्रेन में छोड़े जा रहे गंदे पानी को बंद करवाए फिर गांव का सर्वे करे। गांव वासियों का कहना कि अपनी मांग को लेकर वो कुछ भी करने को तैयार है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
