नेशनल डेस्क: रूस और यूक्रेन का युद्ध 12वें दिन भी जारी है। इसी बीच रूस ने 4 जगहों पर युद्ध विराम दिया है। ताकि नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। इसके अलावा युद्ध के 12वें दिन भी आपरेशन गंगा के तहत भारतीयों की घर वापसी भी जारी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
केंद्रीय मंत्री ने ट्विटर पर खुशी जाहिर की
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी सोमवार को बुडापेस्ट में फंसे 6,711 भारतीय छात्रों के अंतिम जत्थे के साथ हंगरी से भारत वापस लौट आए हैं। केंद्रीय मंत्री ने ट्विटर पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बुडापेस्ट से हमारे 6,711 छात्रों के अंतिम बैच के साथ दिल्ली पहुंचकर प्रसन्नता हुई। यूक्रेन से लौटे युवा जब अपने घर पहुंचेंगे और अपने माता-पिता के साथ होंगे तो खुशी, उत्साह और राहत का माहौल होगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
