पंजाब डेस्क: अमृतसर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बीएसएफ मेस में गोलीबारी हुई है। बीएसएफ मेस में फायरिंग होने से 5 जवानों की मौत हो गई है। जान गंवाने वालों में फायरिंग करने वाला जवान भी शामिल है। वहीं एक जवान गंभीर घायल हुआ है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
5 जवानों की गई जान
बीएसएफ के मुताबिक मुख्यालय 144 बीएन खासा, अमृतसर में सीटी सत्तेप्पा एसके ने फायरिंग की थी। सीटी सत्तेप्पा सहित 5 जवानों की जान चली गई है। जबकि एक गंभीर घायल हो गया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना आज रविवार अमृतसर के खासा में 144वीं बटालियन के मुख्यालय में हुई, जब कॉन्स्टेबल सत्तेप्पा एस ने गलती से फायरिंग कर दी।

इस घटना में आरोपी कॉन्स्टेबल सत्तेप्पा समेत 5 जवानों की जान चली गई है। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इस घटना में घायल एक जवान की हालत नाजुक बनी हुई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
