नेशनल डेस्क- नोएडा के दनकौर स्थित गांव से हैरान कर देने वाला मामला सामने या है जहाम पर, कथित तौर पर जेठ द्वारा नवविवाहित महिला के साथ बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। 15 दिन पहले की पीड़िता का विवाह हुआ था। दुष्कर्म के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के मुताबिक, दनकौर स्थित एक गांव में गुरुवार को दिन में घर के कमरे में बंद कर रिश्ते के जेठ ने नवविवाहिता का बलात्कार किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
तेज आवाज में चलाया म्यूजिक
दुष्कर्म के बाद आरोपी वहां से भाग गया। इस काम में आरोपी की पत्नी ने भी उसका साथ दिया। पीड़ित महिला अपने पति और परिवार वालों के साथ कोतवाली में शिकायत लेकर पहुंची। बुलंदशहर के एक गांव की दो सगी बहनों का विवाह 15 दिन पहले दनकौर कोतवाली के गांव में हुआ था। दोनों बहनों की शादी पड़ोस में हुई थी। एक महिला का पति ग्रेटर नोएडा में जॉब करता है। गुरुवार को जब पति घर से ड्यूटी करने के लिए रवाना हुआ, तो नवविवाहिता अपने पड़ोसी जेठ के घर किसी काम से गई।
Read More Stories:
जैसे ही महिला ने कमरे में कदम रखा तो पीछे से एक दूसरी महिला ने कमरा बंद कर दिया। आरोपी ने महिला को कमरे में बंद कर बलात्कार किया। इस दौरान आरोपी की पत्नी ने तेज आवाज में म्यूजिक चला दिया। इससे महिला की चीख-पुकार दबकर रह गई। बलात्कार कर आरोपी मौके से फरार हो गया। दनकौर पुलिस का कहना है कि, महिला का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। वारदात में मदद करने वाली महिला से भी पूछताछ की गई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
