बिहार डेस्क- बिहार के मुंगेर जिले से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पर कहते हैं। पेंशन की राशि के लिए पिता की हत्या करने वाले ऐसे ही एक कलयुगी पुत्र की कहानी सामने आई है जहां चंद रुपए के लिए पुत्र ने उसकी पिता की जान ले ली वो भी दिल को दहला देने वाले अंदाज में जिसने उसे पालकर बड़ा किया और अपने पैरों पर खड़ा किया। लेकिन, पैसे की लालच में वहीं पुत्र अपने पिता का हत्यारा बन गया और हत्या को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। क्षेत्र के नया गांव में बुधवार की सुबह ये घटना हुई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
छोटा बेटा करता था मारपीट
रिटायर्ड वृद्ध पिता को पेंशन के पैसे को लिये दो मंजिला छत से धक्का देकर रिटायर्ड रेल कर्मी की उसके ही पुत्र ने हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, रिटायरमेंट के बाद पेंशन के रूप में मिल रहे पैसे को लेकर रामस्वरूप यादव और उसकी पत्नी फुलवारी देवी के बीच विवाद चलता आ रहा था। इसी कारण दोनों पति-पत्नी अलग अलग रहते थे। इस विवाद में छोटा बेटा राधेश्याम यादव अपनी मां का साथ देता और पिता के साथ मारपीट भी किया करता था।
Read More Stories:
दूसरी मंजिल से दिया धक्का
इस घटना के बाद पिता जब नहाकर दूसरी मंजिल पर सूर्य भगवान को जल अर्पित करने गए तो छोटा बेटा भी पीछे से छत पर चला गया और अपने पिता को दो मंजिला छत से धक्का दे दिया। धक्का लगते ही रामस्वरूप सीधे नीचे जमीन पर आ गिरे जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से सभी फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
