यूपी डेस्क: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में गिरफ्तारियों का दौर जारी है। अब पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों गिरफ्तारी बीजेपी नेता की ओर से दर्ज दूसरी एफआईआर के आधार पर की गई है। दूसरी एफआईआर पर पहली बार कोई कार्रवाई हुई है। दरअसल, भाजपा की तरफ से सभासद सुमित जायसवाल ने भी किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर मंगलवार को पहली कार्रवाई हुई है। पुलिस ने मोकारमपुर थाना गोला निवासी गुविन्दर सिंह और गोगावां थाना भीरा के विचित्र सिंह को गिरफ्तार किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आशीष मिश्रा समेत अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है
बता दें, लखीमपुर के तिकुनिया में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। किसानों की तरफ से गृहराज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। पुलिस ने जांच शुरू की और आशीष समेत अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। भाजपा नेता की तरफ से दर्ज एफआईआर के आधार पर दो और लोगों को गिरफ्तार किया है।
READ MORE STORIES
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
