हरियाणा डेस्क: हरियाणा में धूप की तपिश बढ़ने से दिन के समय तापमान काफी बढ़ गया है। कुछ दिन पहले हिसार में 27 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया था, लेकिन शनिवार को 24.8 डिग्री सेल्सियस दिन का तापमान दर्ज किया है। जो कि सामान्य के बराबर है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उत्तरी हरियाणा में देखने को मिल सकती है बारिश
जल्द ही उत्तरी हरियाणा में बारिश देखने को मिल सकती है। क्योंकि एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जो उत्तरी हरियाणा में बूंदाबांदी कर सकता है। हालांकि मौसम विज्ञानी पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव ही बता रहे हैं। इसी के साथ रात्रि तापमान सामान्य से दो डिग्री घटकर 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

24 फरवरी तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राज्य में 24 फरवरी तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 21 फरवरी देर रात्रि से 23 फरवरी के बीच राज्य के पश्चिम व दक्षिण क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई व मध्यम गति से हवा चलने की संभावना है। उत्तर हरियाणा में कुछ एक स्थानों पर गरज चमक व छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की भी संभावना है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
