Sunday , 26 July 2026

प्रियंका गांधी ने PM पर साधा निशाना, कहा- मोदी डरपोक व्यक्ति की तरह करते हैं व्यवहार

नेशनल डेस्क: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, सरकार उनके लिए प्रचार तंत्र के रूप में काम करती है और कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने जो भूमिका निभायी, उससे देश की प्रतिष्ठा गिरी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मोदी डरपोक व्यक्ति की तरह व्यवहार करते हैं- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने अभियान ‘जिम्मेदार कौन’ के तहत पीएम मोदी पर निशाना साधा है। एक बयान में मोदी को अक्षम प्रधानमंत्री और अकुशल शासक बताते हुए कहा है कि, वह जिम्मेदारी का निर्वहन करने की बजाय प्रचार पर ज्यादा भरोसा करते हैं। उन्होंने कहा कि, मोदी डरपोक व्यक्ति की तरह व्यवहार करते हैं और उन्होंने देश की प्रतिष्ठा को गिराया है। उनके लिए देश के नागरिक नहीं बल्कि राजनीति प्राथमिक होती है। प्रधानमंत्री के लिए सत्य के कोई मायने नहीं होते हैं और इसकी वजह है कि वह प्रोपेगेंडा पर ज्यादा विश्वास करते हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *