राजस्थान डेस्क- राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से चौंका देने वाला मामला सामने आया जहां पर, चांनसेन गांव में रास्ते के विवाद के चलते गांव के दबंगों ने एक बुजुर्ग महिला के घर पर हमला कर दिया। दबंगों ने महिला के घर को आग के हवाले कर उसके पुत्र को जमकर पीटा। वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि, चांनसेन गांव में रहने वाले दो परिवारों में रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
एक पक्ष ने बुजुर्ग महिला करती देवी गुर्जर से मारपीट कर उसके घर में आग लगा दी। थाना प्रभारी ने कहा कि, अभी दोनों पक्षों की ओर से शांति भंग का मामला दर्ज कर कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Read More Stories:
मकान में लगाई आग
वहीं इस मामले में बुजुर्ग महिला करती देवी गुर्जर ने कहा कि, वह अपने घर पर परिवार के साथ खाना बना रही थी, तभी गांव के गिरधारी गुर्जर, शंभू गुर्जर सहित 10 से 12 लोगों ने घर पर हमला कर पथराव कर दिया। इससे वह घायल हो गई। आरोपियों ने मकान में आग लगा दी। हमलावर घर में रखे 63 हजार रुपये भी लूट ले गए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
