इंटरनेशनल डेस्क- वैसे तो दुनिया भर से ही क्राइम की खबरें सामने आती रहती है, ऐसा ही दिलदहला देने वाला स्पेन से आया जहां पर एक 15 साल के एक बच्चे ने वाई-फाई कनेक्शन काटे जाने से गुस्सा होकर अपनी मां, पिता और छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं हत्या करने के बाद लगभग 3 दिन तक वो उनके शवों के साथ घर में बंद रहा। बता दें, आरोपी नाबालिग लड़के को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए जाने के बाद नाबालिग ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस ने मामले की जानकीरी देते हुए बताया कि, स्कूल में खराब मार्क्स लाने और घर के कामों में हाथ न बंटाने पर बच्चे की मां ने उसका वाई-फाई कनेक्शन हटवा दिया था। जिससे गुस्सा होकर नाबालिग ने इस दिलदहला देने वाली घटना को अंजाम दिया।
Read More Stories:
शॉटगन से उतारा मौत के घाट
बच्चे ने शॉटगन से अपनी मां, पिता और 10 साल के भाई की गोली माकर हत्या कर दी। वो तीन दिन तक लाशों के साथ घर में बैठा रहा और उसके बाद अपने रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी। वहीं, पुलिस अधिकारी ने कहा कि, मामले की जांच की जा रही है। आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया गया है। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
