Sunday , 26 July 2026
LPG Price Cut: कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटे, दिल्ली में 41 रुपये हुआ सस्ता, जानें नए रेट

दिवाली से पहले फूटा मंहगाई का बम, 265 रुपये मंहगा हुआ LPG सिलेंडर

नेशनल डेस्क: दिवाली से पहले मंहगाई चरम पर है।  महिलाओं के लिए चूल्हा जलाना मंहगा हो गया है। जी हां, एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 265 रुपये बढ़ गए हैं। आज यानी की 1 नवंबर गैस सिलेंडर के दामों से भारी बढ़ोतरी की गई है। लेकिन राहत की बात ये है कि यह बढ़ोतरी कमर्शियल सिलेंडर में ही हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कमर्शियल सिलेंडर 2000 रुपये के पार पहुंच गया

इस बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 2000 रुपये के पार पहुंच गया है। इससे पहले यह 1733 रुपये का था। मुंबई में 1683 रुपये में मिलने वाला 19 किलो का सिलेंडर अब 1950 रुपये में मिलेगा।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को राहत

घरेलू एलपीजी सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 14.2 किलो वाला बिना सब्सिडी का गैस सिलेंडर 899.50 रुपये का ही मिल रहा है। बता दें 6 अक्टूबर को इसके दाम में बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, एक अक्टूबर को केवल 19 किलो वाले कामर्शियल सिलेंडरों के दाम बढ़ाए गए थे। कोलकाता में 926 और चेन्नई में अभी भी 14.2 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 915.50 रुपये में मिल रहा है। 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *