मध्यप्रदेश डेस्क- मध्यप्रदेश के भोपाल से शर्मनाक खबर सामने आई है जहां पर 3 वर्षीय बच्ची के साथ एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि, शिकायत के मुताबिक, जब बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, उस समय मोहल्ले में रहने वाला 59 वर्षीय आरोपी टॉफी देने का लालच देकर उसे पास के ही बंद पड़े एक ठेले के पास ले गया और इस ठेले की आड़ में उससे अप्राकृतिक कृत्य करने लगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना प्रभआरी ने बताया कि, इसी बीच वहां से गुजर रही गायत्री भास्कर (30) नाम की महिला ने उसे देख लिया और हल्ला मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद वहां पर कुछ अन्य लोग भी इकट्ठा हो गए। एकत्रित लोगों में शामिल एक अन्य महिला विजया पाटिल ने डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और पीड़ित बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Read More Stories:
इन धाराओं के तहत मामला दर्ज
उन्होंने बताया कि, पुलिस ने गायत्री एवं विजया को उनके इस कार्य के लिए सम्मानित भी किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 363, 376, 377 तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। यह आरोपी पहले भी 2-3 बार मोहल्ले में नाबालिग बच्चियों के साथ इस प्रकार की हरकत कर चुका है, लेकिन परिजनों ने लोक लाज के डर से थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
