Sunday , 13 September 2026

मोबाइल चोरी करने के शक में युवक के साथ मारपीट, निर्वस्त्र कर जलती लकड़ी से की पिटाई

मध्यप्रदेश डेस्क- मध्यप्रदेश के गुना जिले से दिल को झकझोर कर रख देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, लोगों ने मोबाइल फोन चुराने के शक में कथित तौर पर युवक को निर्वस्त्र कर लाठियों और जलती हुई लकड़ी से उसकी पिटाई कर दी। यह घटना लाड़पुरा गांव की है इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिख रहा है कि, दो लोग युवक को निर्वस्त्र करके उसकी पिटाई कर रहे हैं और कुछ लोग वहां खड़े होकर देख रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

थाना प्रभारी ने को बताया कि, पीड़ित अरविंद कलावत की शिकायत दर्ज कर ली है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 324, 323, 294 एवं 506 और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read More Stories:

जलती हुई लकड़ी से की पीटाई
थाना प्रभारी ने कहा कि, पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मामले में और धाराएं जोड़ी जा सकती हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि, “मोबाइल फोन चोरी के शक में दोनों आरोपियों ने अरविंद कलावत की बेहरमी से पिटाई की”। आरोप है कि, युवक को निर्वस्त्र कर पीटते हुए वीडियो बनाया और जलती हुई लकड़ी से उसकी पिटाई की। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने शिकायत दर्ज कराए जाने के एक घंटे के अंदर ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली और बाकी आरोपीयों की तलाश कर रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *