हरियाणा डेस्क: सिद्धू की पतंग तो कट गई , अब देखना ये होगा कि उसे लूटता कौन है… कुछ इसी तरह के व्यंग्य भरे शब्दों के साथ मंत्री अनिल विज ने सिदधू पर कटाक्ष किया है। दरअसल बीते दिनों कांग्रेस के सीएम चेहरे का ऐलान करते हुए चरनजीत चन्नी को प्रत्याषी बनाया। तो वहीं इस मामले पर मंत्री अनिल विज ने सीधे सीधे नवजोत सिदधू पर तंज कस डाला।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सिद्धू की पतंग तो कट गई , अब देखना ये होगा कि उसे कौन लूटता है- विज
चन्नी को सीएम पद का कैंडिडेट घोषित करने को कांग्रेस का अंदरूनी मामला बताते हुए नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधा। अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी किसी प्रदेश में किसी को भी सीएम पद का कैंडिडेट घोषित करते हैं ये उनका अंदरूनी मामला है। लेकिन इतना तय है कि सिद्धू की पतंग तो कट गई , अब देखना ये होगा कि उसे कौन लूटता है।

‘कांग्रेस में नवजोत सिद्धू के अस्तित्व पर ही सवाल खड़े कर दिए’
अनिल विज कहा कि, कांग्रेस में नवजोत सिद्धू के अस्तित्व पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। क्योंकि सिदधू कांग्रेस में रहकर ही ऐसे बयान देते थे, मानो वे ही सीएम का चेहरा होंगे। लेकिन कांग्रेस ने तो नवजोत सिदधू को झटका देते हुए चन्नी को ही सीएम चेहरे के तौर पर आगे कर दिया है। देखने वाली बात होगी कि इन सबके बीच अब नवजोत सिदधू का अगला कदम क्या होगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
