नेशनल डेस्क- दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके से चौंका देने वाला मामला सामने आया जहां पर एक महिला की उसी के कमरे में संदिगध हालत में लाश पड़ी मिली थी। पुलिस जहां मामले को संदिगध मौत मान रही थी। तो वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घर की तरफ आने वाली सडक़ों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
फर्श पर मृतावस्था में पड़ी मिली महिला
पुलिस की माने तो शाहबाद डेयरी पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली थी। जिसमें कॉलर ने बताया कि, उसकी किरायेदार महिला की मौत हो गई है। पुलिस तुरंत इलाके में स्थित एक बिल्डिग के कमरा नंबर आठ में पहुंची। महिला फर्श पर मृतावस्था में पड़ी थी। उसके नाक से खून बह रहा था,जबकि जीभ दांतों के बीच दबी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। मकान मालिक ने महिला का नाम अनिता देवी बताया है। जो मूलरूप से हमीरपुर यूपी की रहने वाली थी।
Read More Stories:
पुलिस ने अनिता के परिवार वालों से किसी तरह से संपर्क किया। जिसके दोनों भाई राम कुमार और लक्ष्मण ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान अपनी बहन के रूप में की है। 21 जनवरी को शव का पोस्टमार्टम हुआ। जबकि, उसकी अब रिपोर्ट आई तो उसमें गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई। अनिता के संपर्क में कौन कौन लोग थे, उससे मिलने कौन कौन आया था पुलिस इसकी पूछताछ कर रही है और मामने की जांच में जुटी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
