हरियाणा डेस्क- हरियाणा के रोहतक से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, शादी के मात्र 14 महीने के अंदर 23 साल की युवती ने दहेज उत्पीड़न से तंग आकर जान दे दी। डेढ़ महीने के बेटे को छोड़ युवती ने ये आत्मघाती कदम उठाया। अदालत ने गुरुवार को उसके पति को दहेज हत्या का दोषी करार दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पीड़ित पक्ष के वकील मनोज मुंझाल ने बताया कि, सांपला थाने में 2019 में एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि, उसने अपनी बेटी की शादी नवंबर 2017 में इस्माईला गांव निवासी मनोज के साथ की थी। शादी में उसने अपनी हैसियत के तहत दान-दहेज दिया था।
Read More Stories:
दहेज हत्या का मामला दर्ज
इसके बाद भी मनोज व उसकी बहन उसकी बेटी को दहेज के लिए तंग करते थे। कभी बाइक तो कभी नकद पैसे मांगे गए। इसी बीच उसकी बेटी मां बन गई, उसने बेटे को जन्म दिया। बावजूद इसके उसकी बेटी का उत्पीड़न कम नहीं हुआ। आखिरकार तंग आकर उसकी 23 वर्षीय बेटी ने जनवरी 2019 में फांसी लगाकर जान दे दी। सांपला पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
