Monday , 26 October 2026

Kaithal : दो तस्करों से 125 पेटी शराब बरामद, कार जब्त,

पुलिस ने दो आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से 125 पेटी अंग्रेजी व देसी शराब बरामद की है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि पुलिस की टीम सायंकालीन गश्त के दौरान अंबाला रोड पर मौजूद थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने विश्वकर्मा चौक कैथल के पास नाका लगाकर अंबाला की ओर से आई एक कार को रुकवाकर उसमें बैठे व्यक्ति बालू निवासी दिनेश व ग्योंग निवासी रवि को काबू कर लिया। कार में शराब लदी पाई गई। एक्साइज इंस्पेक्टर सुरेश कुमार को मौके पर बुलाया गया।

दिनेश व रवि कार में रखी शराब बारे कोई परमिट व लाइसेंस पेश नहीं कर सके। जांच के दौरान कार से 125 पेटियों में 1500 बोतल देसी व अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *