नेशनल डेस्क- देश में कोरोना वायरस ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है बता दें, पिछले 24 घंटे में देशभर में करीब 3.5 लाख मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस 3 लाख 47 हजार 254 नए केस सामने आए हैं, जबकि इस दौरान महामारी की वजह से 703 लोगों की मौत हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देशभर में 2 लाख 51 हजार 777 लोग कोविड-19 महामारी से ठीक भी हुए हैं, हालांकि एक्टिव केस की संख्या में 94 हजार 774 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके साथ ही देश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 20 लाख 18 हजार 825 हो गई है।
Read More Stories:
ओमिक्रॉन के 9692 नए मामले
देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में बढ़ोतरी के साथ ही पॉजिटिविटी रेट यानी संक्रमण दर भी करीब 18 प्रतिशत पहुंच गई है। देश में दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 17.94 फीसदी, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 16.56 प्रतिशत हो गई है। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले भी बढ़कर 9 हजार के पार चले गए हैं और पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन के 9692 नए मामले सामने आए हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
