नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ”नफरत” की राजनीति देश के लिए बहुत हानिकारक है और यह बेरोजगारी के लिए भी जिम्मेदार है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भाजपा की नफरत भरी राजनीति देश के लिए बेहद हानिकारक- राहुल गांधी
गांधी ने एक ट्वीट में कहा, ”मैं भी यही मानता हूं कि भाजपा की नफरत भरी राजनीति देश के लिए बेहद हानिकारक है। और ये नफरत ही बेरोजगारी के लिए भी जिम्मेदार है।”

भाजपा पर साधा निशाना
उन्होंने कहा, ”देशी और विदेशी उद्योग बिना सामाजिक शांति के नहीं चल सकते। रोज अपने आसपास बढ़ती इस नफरत को भाईचारे से हराएंगे- क्या आप मेरे साथ हैं?” गांधी ने भी बेरोजगारी, महंगाई और ‘नफरत के माहौल’ को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा था।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
