
हरियाणा डेस्क:- गुरुग्राम मानेसर नगर निगम काकरोला में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । इस मौके पर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने मंच से दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया । तो वही दूसरी तरफ हरियाणा के देसी रॉकस्टार एमडी भी इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे डॉ इंद्रजीत यादव ने कार्यक्रम में मंच से सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही यह भी कहा कि वह हमेशा उनके कार्यों के लिए तत्पर रहेगी नगर निगम मानेसर में बहुत सी समस्याएं हैं वह उन समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयास करती रहेगी। डॉ इंद्रजीत यादव मानेसर नगर निगम से मेयर पद के लिए निर्दलीय उम्मीदवार है। वहीं उन्होने जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुन रही और साथ ही कई मुहिम भी छेड़ रखी है ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जैसे पॉलिथीन मुक्त मानेसर, जुट के थैलों का इस्तेमाल करने के लिए जागरूकता अभियान चलाना ,जूट के थैले वितरित करना महिलाओं के लिए रोजगार के लिए मदद करना सामाजिक कार्यों में लगातार बढ़-चढ़कर भाग ले रही है डॉ इंद्रजीत यादव ने कहा कि सरकार को मानेसर नगर निगम चुनाव जल्द कराने चाहिए जिससे कि विकास कार्य हो सके विकास कार्यों में विलंब हो रहा है जिससे कि जनता परेशान है सरकार को समय पर चुनाव कराने चाहिए । गुरुग्राम मानेसर नगर निगम का चुनाव का बिगुल कभी भी बज सकता है और इसी को लेकर तमाम उम्मीदवार अभी से अपनी चुनावी तैयारियों में जुट गए और जनता के बीच जाकर अपना प्रचार प्रसार कर रहे अब ऐसे में देखना होगा कि चुनाव की घोषणा कब होती है और नगर निगम का चुनाव कब तक हो पाता है
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
