Monday , 27 July 2026

बस का इंतजार कर रही महिला के साथ दुष्कर्म, कंडक्टर और क्लीनर ने दिया वारदात को अंजाम

नेशनल डेस्क- इंदौर के बडवानी जिले से शर्मनाक मामला सामने आया जहां पर गंधवानी से मजदूरी के लिए सूरत जाने के लिए इंदौर पहुंची एक आदिवासी महिला से बस के कंडक्टर और क्लीनर ने गैंगरेप किया। अपने साथ हुई इस घटना की शिकायत महिला ने पुलिस को दी। तो वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। बस के ड्राइवर को भी पुलिस ने पकड़ा है। छत्रीपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि, एक आदिवासी महिला थाने पहुंची और उसने शिकायत दर्ज कराई की उसके साथ रेप किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मजदूरी के लिए सूरत गुजरात जा रही थी महिला
उसने बताया कि, वह गंधवानी की रहने वाली है और मजदूरी के लिए सूरत गुजरात जा रही थी। इसके लिए वह इंदौर गंगवाल बस स्टैंड पहुंची थी। बस का इंतजार करते हुए पंजाबी ट्रेवल्स की बस एमपी 09 एफए 9525 के कंडक्टर धर्मेंद्र और क्लीनर ने उसके साथ जोर जबरदस्ती करते हुए उसके साथ रेप किया।

Read More Stories:

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एक टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए भेजी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों सहित डाईवर को भी हिरासत में लिया है। आगे की कार्यवाही जारी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *