नेशनल डेस्क: नए साल की पहली सुबह माता वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़ में जहां 12 लोगों की मौत हो गई वहीं कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने हालात का जायजा लेने कटरा पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि भगदड़ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं। कटरा के नारायणा अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो
वहीं इस भयानक हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें लोग बेहद डरे हुए है। वहीं एक अन्य वीडियों में देखा जा सकता है कि कैसे कर्मचारी घायल लोगों को और मारे गए लोगों की लाशें लेकर अस्पताल की ओर भाग रहे हैं, यह दिल दहला देने वाले वीडियो ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
