हरियाणा डेस्क: कोरोना व नए वैरिएंट के ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कई राज्यों में नाईट कर्फ्यू व पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। हरियाणा में भी नाईट कर्फ्यू का ऐलान किया गया है। तो वहीं गृह मंत्री अनिल विज के नाम पर सोशल मीडिया पर ये फैलाई जा रही है कि, जल्द ही बाजार बंद होने वाले हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस बात की जानकारी मिलते ही मंत्री विज ने जनता को ये संदेश दिया है कि ये मात्र अफवाह है। विज ने कहा कि, मैंने इस तरह के कोई आदेश नहीं दिए हैं। विज ने जनता से ये भी कहा है कि, ऐसी अफवाहों से बचें और कोराना के नियमों का पालन करें।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
