टीवी एक्टर के बाद फिल्म एक्टर और अब सिंगर बन गए हैं करण सिंह ग्रोवर। करण ने सिंगग करियर के लिए अपना नाम स्टेज नाम ‘वानर’ रखा है। करण अब एक्टिंग के साथ सिंगग करते हुई भी नजर आएंगे। करण ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बाकायदा एक बैंड तैयार किया है, जिसका नाम उन्होंने ‘वानर युग’ रखा है। करण ने अपने बैंड का पहला गाना भी तैयार कर लिया है। इस बैंड में करण का साथ उनके दोस्त दीपेश भी होंगे, जिन्होंने अपना स्टेज का नाम मिस्टर राइट रखा है। दीपेश ने बैंड के पहले गाने की धुन तैयार की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!करण सिंह ग्रोवर अपने ‘वानर’ नाम को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस और करण सिंह ग्रोवर की पत्नी बिपाशा बासु उन्हें प्यार से ‘मंकी’ कहकर भी बुलाती हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
