Saturday , 12 September 2026

कलयुगी पिता ने अपनी ही मासूम के साथ किया दुष्कर्म, पत्नी को सोता देख दिया वारदात को अंजाम

नेशनल डेस्क- गुरुग्राम से शर्मनाक घटना सामने आई है जहां पर एक पिता ने अपनी ही 12 साल की मासूम से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और अपनी पत्नी को देख फरार हो गया स्थानीय पुलिस ने उसके खिलाफ अपनी 12 साल की बेटी से बलात्कार करने के सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि,घटना के बाद से आरोपी फरार है। घटना रविवार रात की है। बच्ची की मां ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करावाई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Read More Stories:

कड़ी कार्रवाई की मांग
पुलिस ने बताया कि, मेडिकल जांच में बच्ची के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। बच्ची की मां से मिली शिकायत के अनुसार, जब वह सो रही थी , उसी दौरान उसके पति ने बच्ची से बलात्कार किया।शिकायतकर्ता ने कहा, ”मैंने जब अपने पति को हमारी 12 साल की बच्ची से बलात्कार करते देखा तो मुझे बहुत बड़ा सदमा लगा। जब मैं चिल्लाई तो आवाज सुनकर मेरा पति वहां से फरार हो गया। मैं उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करती हूं।”

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *