Saturday , 12 September 2026

छात्र की शरारत से गुस्साए टीचर ने कर डाली बेरहमी से पिटाई, शिक्षक पर लगा ‘थर्ड डिग्री’ देने का आरोप

उत्तर प्रदेश डेस्क- कानपुर देहात से हैरान कर देने वाली खबर सामने आया है जहां पर एक प्रिंसिपल पर छात्र को थर्ड डिग्री देने का आरोप लगा है। दरअसल, यहां के एक इंटर कॉलेज में बच्चों की मामूली सी शरारत पर प्रिंसिपल को इतना गुस्सा आ गया कि, वह अपना आपा खो बैठी और गुस्से में आग बबूला होकर एक मासूम छात्र को थर्ड डिग्री दे डाली।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीड़ित छात्र के परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। कॉलेज की प्राचार्य ने इस बात को सिरे से नकार दिया कि, उनके द्वारा छात्र के साथ ऐसी कोई ऐसी बर्बरता की गई है। लेकिन, उन्होंने इस बात को स्वीकार कर लिया कि, मामूली सी शरारत पर उन्होंने छात्र को दो चार डंडे मारे थे लेकिन, छात्र के बदन पर जो जख्मों के निशान हैं वह कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं।

Read More Stories:

कमेटी बैठाकर जांच जारी
फिलहाल पीड़ित छात्र के परिजनों ने कानपुर देहात के जिला विद्यालय निरीक्षक को शिकायत लिखित में कर दोषी प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि, इस पूरे मामले में एक जांच कमेटी बैठाई जाएगी और जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *