राजस्थान डेस्क– राजस्थान के जयपुर के प्रताप नगर थाना इलाके से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां पर एक प्रेमी के छलांग लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। दरअसल, अपनी प्रेमिका के पति को घर पर देखकर एक व्यक्ति ने अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल से छलांग लगा ली। जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इसके अलावा पूरे घटनाक्रम के बाद महिला का पति मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने बताया कि छलांग लगाने वाले व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश के कन्नौज निवासी मोहसिन उर्फ आजम के रूप में की है जो पिछले ढाई साल पहले उत्तराखंड के नैनीताल से जयपुर आया था।

प्रेमिका को भी भगाकर लाया था
आजम अपने साथ 24 वर्षीय विवाहित प्रेमिका को भी भगाकर लाया था जिसके बाद दोनों ने प्रताप नगर स्थित एनआरआई सर्किल के पास एक अपार्टमेंट में पांचवी मंजिल पर किराए पर एक फ्लैट लेकर रहने लगे। गौरतलब है कि, पिछले ढाई साल से महिला का पति अपनी पत्नी की लगातार तलाश कर रहा था लेकिन लगातार नाकाम हो रहा था। घटना के मुताबिक, विवाहित महिला का पति बीते मंगलवार को अपनी पत्नी का पता चलने के बाद जयपुर पहुंचा जहां से वह उनके अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल स्थित फ्लैट तक चला गया।
Read More Stories:
पति के फ्लैट पर पहुंचने के बाद आजम ने दरवाजा खोला और सामने अपनी प्रेमिका के पति को देखकर उसके कान खड़े हो गए। आजम इस तरह घबरा गया कि वह डर कर भागा और पांचवी मंजिल की बालकनी से छलांग लगा ली। वहीं अपनी पत्नी के प्रेमी के छलांग लगाने का वाक्या देखकर पति घबरा गया और मौके से फरार हो गया। वहीं, अस्पताल में अपने प्रेमी की मौत की खबर सुनकर महिला भी फरार हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की प्रेमिका और उसके पति की तलाश कर रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
