नेशनल डेस्क- दिल्ली से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक मां ने अपनी 6 वर्षीय मासूम बच्ची का क़त्ल करके उसके शव को जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर पूरी घटना का खुलासा किया। चौंकाने वाली बात ये है कि, महिला ने अपने पति को फंसाने के लिए बेटी के लापता होने की शिकायत भी पुलिस ने दायर कराई थी। नोएडा पुलिस ने बताया कि पिछले 12 नवंबर को नोएडा के सेक्टर-93 में एक बच्ची का शव बरामद हुआ था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर तहकीकात शुरु कर दी।
तहकीकात में पता चला कि बच्ची का नाम नेहा शर्मा था। बच्ची सिर्फ 6 वर्ष की थी। पुलिस ने घटना में अपराधी महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला का नाम अनुराधा है, जोकि अलीगढ़ की रहने वाली है तथा नोएडा के सेक्टर 93 में रहा करती थी। तहकीकात में पता चला है कि मृतका की मां अनुराधा एवं उसके पति रामकुमार का विवाह हुआ था। दोनों की चार बेटियां हैं। मगर रामकुमार ने 2010 में दूसरी शादी कर ली। दोनों के पास दो बेटियां रहने लगीं।
Read More Stories:
पूछताछ के दौरान किया जुर्म स्वीकार
दरअसल, राजकुमार का सेक्टर-93 नोएडा में एक फ्लैट है। जिसे वो अपने परिवार वालों को देना चाहता था। वहीं, अनुराधा ने सोचा कि, वह अपनी बेटी का क़त्ल कर पति को फंसा देगी। ऐसे में वह जेल चला जाएगा तथा उसके फ्लैट पर वह कब्जा कर लेगी। इसी कारण अनुराधा ने अपनी बेटी को सुनसान स्थान पर ले जाकर गला दबाकर क़त्ल कर दिया। तत्पश्चात, दवाई लेने के बहाने ग्रेटर नोएडा चली गई तथा बाद में गायब हो गई। पुलिस ने जब औरत को गिरफ्तार किया तो पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
