Tuesday , 28 July 2026

राकेश टिकैत का बड़ा बयान, कहा- फाइनल मैच की तैयारी हो रही है, अपने-अपने डेरे संभालो

हरियाणा डेस्क:  भले ही कृषि कानून रद्द किए जा चुके हैं, लेकिन अभी भी किसान आंदोलन खत्म नहीं हुआ है। आंदोलन खत्म करने की कई बार अपील की जा चुकी है लेकिन किसान नेता राकेश टिकैत आंदोलन खत्म करने के मूड में नहीं हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फाइनल मैच की तैयारी हो रही है, अपने-अपने डेरे संभाल कर रखिए- टिकैत

राकेश टिकैत ने बयान जारी कर कहा है कि आंदोलन खत्म नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि फाइनल मैच की तैयारी हो रही है, अपने-अपने डेरे संभाल कर रखिए। सरकार किसान नेताओं को बुलाने की बात कह रही है तो फिर कहां दिक्कत है। इस सवाल के जवाब में राकेश टिकैत ने कहा कि राज्य सरकार को क्या प्रस्ताव भेजे गए हैं, इसकी हमें जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार सिर्फ अफवाह फैला रही है। किसानों के खिलाफ जो मुकदमें हैं, उन्हें कहां खत्म किया जा रहा है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *