Wednesday , 28 October 2026

आशा वर्कर ने एक बार फिर खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा

सिरसा, 7 जून(सुरिंदर सैनी): एक बार फिर से आशा वर्कर ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आशा वर्कर आज से यानि वीरवार से दो दिन की हड़ताल पर है। आशा वर्कर सिरसा के नागरिक अस्पताल में धरने पर बैठी और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आशा वर्कर का कहना है कि पिछले आंदोलन के दौरान सरकार ने उनके साथ जो वायदे किये थे सरकार उन वायदों को पूरा नहीं कर रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो वो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली जाएँगी। गौरतलब है कि आशा वर्कर सैलरी बढ़ाने सहित कई अन्य मांगे सरकार से कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आशा वर्कर मंजू ने बताया कि आशा वर्कर ने अपनी मांगो को लेकर पहले 18 दिन तक हड़ताल की थी, जिसके बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने उनकी मांगो सबंधित नोटिफिकेशन जल्द जारी करने का उन्हें आश्वासन दिया था। लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद सरकार ने अभी तक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया जिसके विरोध में वो आज से दो दिन की हड़ताल पर हैं। आशा वर्कर ने चेतवानी दी है। आशा वर्कर ने बताया कि उनकी मुख्य मांग 4000 सैलरी फिक्स करना तथा भक्तों में बढ़ोतरी सहित कई मांगे हैं, जिन पर सरकार ने सहमति जताई थी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *