Wednesday , 9 September 2026

हरियाणा कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, देखें..

हरियाणा डेस्क:  गुरूवार को CM मनोहर लाल की अध्यक्षता में हरियाणा कैबिनेट की बैठक हुई। कृषि कानूनों की वापसी के बाद ये पहली बैठक थी। बैठक में फैसला लिया गया कि, विधानसभा का शीतकालीन सत्र 17 दिसंबर दोपहर 2 बजे शुरू होगा। 18 और 19 दिसंबर को छुट्‌टी रहेगी। 20 को शाम और 21 दिसंबर को सुबह सेशन चलेगा। सदन की कार्यवाही तीन ही दिन चलेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

  • शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने मीटिंग के बाद जानकारी देते हुए कहा कि, प्रस्ताव राज्यपाल के पास भेज दिया जाएगा। सरकार ने अपना प्रस्ताव पास किया है। सरकार अपना प्रस्ताव बिजनेस एडवाइजरी कमेटी के समक्ष रखती है।
  • अब बीएसी की मीटिंग होगी, विपक्ष अपना पक्ष रखेगा। परिवहन विभाग में ग्रुप बी सेवाओं के नियम 2021 की स्वीकृति प्रदान की गई है।
  • शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि तीन कृषि कानून रद्द हो गए, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रस्ताव भी पास कर दिया।
  • स्कूल खोलने को लेकर जानकारी देते हुए मंत्री कंवर पाल ने कहा कि, कोविड की स्थिति को देखते हुए स्कूल खोले जाएंगे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *