Sunday , 26 July 2026
हरियाणा निकाय चुनाव: मंत्री अनिल विज ने की CM सैनी और केंद्र सरकार की तारीफ

हरियाणा निकाय चुनाव: मंत्री अनिल विज ने की CM सैनी और केंद्र सरकार की तारीफ

चंडीगढ़,25 फरवरी। हरियाणा में आगामी निकाय चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है, और इस बीच प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्र सरकार की जमकर तारीफ की। अंबाला में मीडिया से बातचीत करते हुए विज ने कहा कि केंद्र में बीजेपी की सरकार और हरियाणा में भी बीजेपी की सरकार के कारण प्रदेश में लगातार विकास हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली को सराहते हुए कहा कि वे प्रदेश के विकास के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

विज ने कहा, “अगर नगर निगम और पार्षद चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी जीतते हैं, तो विकास की गाड़ी पूरी रफ्तार से चलेगी।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर बीजेपी का पार्षद भी जीतता है, तो स्थानीय स्तर पर भी विकास की गति तेज होगी, और यदि किसी अन्य पार्टी का प्रतिनिधि चुना जाता है, तो यह विकास में रुकावट डाल सकता है।

हालांकि, हाल ही में विज को बीजेपी द्वारा कारण बताओ नोटिस भेजा गया था, जिसमें उन्होंने पार्टी नेतृत्व और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के खिलाफ सार्वजनिक बयान दिए थे। इस पर विज ने जवाब भी दिया और इसे पार्टी की नीति और अनुशासन के खिलाफ बताया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *