हरियाणा डेस्क: विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, हम विधानसभा को ई-विधानसभा बनाने जा रहे हैं। आगामी बजट सैशन में पेपरलेस विधानसभा के तौर पर कार्य किया जाएगा। विधानसभा को ई-विधानसभा बनाने की प्रक्रिया काफी हद तक पूरी हो चुकी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पंचकूला के सेक्टर- 20 पहुंचे ज्ञानचंद गुप्ता
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता पंचकूला के सेक्टर- 20 में निक बेकर्स के नए शोरूम के उद्घाटन पर बतौर मुख्य अतिथि कर रहे थे। कार्यक्रम में शिरकत उन्होंने इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बात कही।

बता दें, आज हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता एफसीआई के कार्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में भी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इसके साथ ही उन्होंने गांव बुढ़नपुर में नए ट्यूबवेल का उद्घाटन किया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
