नेशनल डेस्क- 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा कर दी थी लेकिन, इसके बाद भी अभी किसान आंदोलन समाप्त होता नहीं दिख रहा है। दिल्ली के बार्डर और देश के अन्य राज्यों में आंदोलन कर रहे किसान अभी इसको समाप्त करने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं। किसान नेता राकेश टिकैत ने भी साफ और स्पष्ट कर दिया है कि, किसान आंदोलन फिलहाल समाप्त नहीं होगा। जब तक केंद्र सरकार के साथ बातचीत नहीं हो जाती तब तक यह आंदोलन समाप्त नहीं होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
राकेश टिकैत ने कही ये बड़ी बात
किसान नेता राकेश टिकैत ने बताया कि, हमें नहीं पता कि, सरकार बात कर रही है या नहीं कर रही है। सरकार जब हमसे बात करेगी तब हम बातचीत को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा हमने केंद्र सरकार को भी पत्र लिख दिया है। यह पत्र भारत सरकार के नाम लिखा गया है। उन्होंने कहा कि, सरकार की तरफ से पत्र का कोई जवाब अभी तक नहीं आया है। सरकार को बात मान लेनी चाहिए।
Read More Stories:
इस दिन होगा आंदोलन का समापन
उन्होंने अपनी बात रखते हुए साफ कर दिया कि इस मामले के 26 जनवरी से पहले यह समाधान होने की उम्मीद है। हमें लगता है कि, सरकार 26 जनवरी से पहले बात कर लेगी और सब कुछ निपट जाएगा। उन्होंने साफ किया है कि, सरकार कभी नहीं चाहेगी कि, किसान दिल्ली कूच करे। उन्होंने आंदोलन खत्म करने की किसी तारीख का जिक्र करते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि, 26 जनवरी से पहले आंदोलन को समाप्त किया जा सकता है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
