Sunday , 26 July 2026

जंगल में महिला का कटा हुआ सिर मिलने से इलाके में फैली सनसनी, जानें पूरा मामला

झारखंड डेस्क- झारखंड के बोकारो में सेक्टर-12 के भारत एकता कॉपरेटिव के बगल स्थित जंगल से पुलिस को कुछ ऐसा बरामद हुआ जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बता दें, जंगल से पुलिस को महिला की सिर कटी लाश मिली है जिसके बाद से पुलिस धड़ की खोज में जुट गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इलाके में मची सनसनी
बता दें, भारत एकता को-ऑपरेटिव से सातनपुर जाने वाली सड़क के बगल स्थित जंगल से सिर बरामद किया गया है। पुलिस कटे हुए सिर को अपने साथ थाना लेकर गई है। कटा सर मिलने से आसपास में सनसनी मच गई है।

Read More Stories:

पुलिस ने बताया कि, महिला की जघन्य हत्या की गयी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए कहा कि, पुलिस कटा हुआ सिर बरामद करने के बाद धड़ की खोज कर रही है। उन्होंने बताया कि, भारत एकता को-ऑपरेटिव से सातनपुर जाने वाली सड़क के बगल के जंगल से महिला का कटा सिर बरामद किया गया है।

.

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *