शिमला। शिमला में एक सेना के वरिष्ठ अफसर ने अपने जूनियर अफसर की बेटी के साथ रेप किया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी सेना के अफसर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित हादसे के बाद सदमें में है, वो अपनी सुध-बुध खो बैठी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना के कर्नल रैंक के इस अफसर ने अपने जूनियर अफसर की बेटी को अपने घर में बहाने से बुलाया और उसके साथ दरिंदगी कर बैठा।
पीड़ित लक्कड़ बाजार पहुंची और वहां से वो आरोपी के साथ उनके घर गई। पीड़ित का आरोप है कि घर पहुंचने पर आरोपी कर्नल ने दरवाजा बंद कर दिया। आरोपी ने शराब पी रखी थी और उसने लड़की को भी जबरन शराब पिलाई। आरोप है कि इस दौरान एक अन्य शख्स वॉशरूम से निकला और उसने पीड़ित को पकड़ लिया और कर्नल ने उससे दुराचार किया। इस दौरान वो बेहोश हो गई। पीड़ित को कई घंटों बाद होश आया तो उसने पाया कि उसके साथ गलत काम किया गया है।
इसके बाद वो नंगे पांव घर भागी, कर्नल पीछे से उसका बैग और जूते लेकर आया। साथ में ये धमकी भी दी कि यदि उसके खिलाफ कुछ कहा तो उसके पिता की नौकरी बिगाड़ देगा। इस मामले में शिमला पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सेना अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, एसपी शिमला का कहना है कि आरोपी कर्नल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित अभी कुछ ज्यादा बोलने की स्थिति में नहीं है। पीड़ित के साथ रेप होने की पुष्टि हो गई है। दूसरे आरोपी के बारे में जांच जारी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
