Tuesday , 27 October 2026

हैवानियत: शिमला में लेफ्टिनेंट कर्नल की बेटी कर साथ रेप के आरोप में कर्नल गिरफ्तार

शिमला। शिमला में एक सेना के वरिष्ठ अफसर ने अपने जूनियर अफसर की बेटी के साथ रेप किया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी सेना के अफसर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित हादसे के बाद सदमें में है, वो अपनी सुध-बुध खो बैठी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना के कर्नल रैंक के इस अफसर ने अपने जूनियर अफसर की बेटी को अपने घर में बहाने से बुलाया और उसके साथ दरिंदगी कर बैठा।

 पीड़ित ने वारदात के बारे में अपने परिजनों को बताया, तो बात पुलिस तक पहुंची। 21 वर्षीय लड़की ने शिकायत शिमला सदर थाने में दर्ज करवाई है कि अधिकारी ने उनको मॉडलिंग के लिए मुंबई भेजने का झांसा दिया था। आरोपी कर्नल शिमला में ही तैनात है। 19 नवंबर को उनके पिता को आरोपी कर्नल ने गेयटी थियेटर में होने वाले एक कार्यक्रम में आमंत्रित किया था। कार्यक्रम के समापन के बाद डिनर किया गया, जहां पर आरोपी कर्नल ने पीड़ित से कहा कि वो मॉडलिंग करे और इसके लिए उसने उसे मुंबई में अपनी बेटी के पास मॉडलिंग के लिए भेजने की बात कही।इस दौरान उसने लड़की का नंबर भी लिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद कर्नल की फोन पर लड़की से मॉडलिंग के बारे में बातचीत हुई। दूसरे दिन कर्नल ने उसे फोन कर अपनी तस्वीरें भेजने को कहा। लड़की से कहा गया कि वो अपनी बेटी को मुंबई ये तस्वीरें भेजेगा। दिन को कर्नल का फोन आया और उसने बताया कि उनके घर में कोरियोग्राफर और मॉडलिंग के डायरेक्टर आए हैं। उनसे बात करवाने के बहाने कर्नल ने उसे लक्कड़ बाजार बुलाया और कहा कि यहां उनकी आंटी और नौकरानी भी हैं।

पीड़ित लक्कड़ बाजार पहुंची और वहां से वो आरोपी के साथ उनके घर गई। पीड़ित का आरोप है कि घर पहुंचने पर आरोपी कर्नल ने दरवाजा बंद कर दिया। आरोपी ने शराब पी रखी थी और उसने लड़की को भी जबरन शराब पिलाई। आरोप है कि इस दौरान एक अन्य शख्स वॉशरूम से निकला और उसने पीड़ित को पकड़ लिया और कर्नल ने उससे दुराचार किया। इस दौरान वो बेहोश हो गई। पीड़ित को कई घंटों बाद होश आया तो उसने पाया कि उसके साथ गलत काम किया गया है।

इसके बाद वो नंगे पांव घर भागी, कर्नल पीछे से उसका बैग और जूते लेकर आया। साथ में ये धमकी भी दी कि यदि उसके खिलाफ कुछ कहा तो उसके पिता की नौकरी बिगाड़ देगा। इस मामले में शिमला पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सेना अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, एसपी शिमला का कहना है कि आरोपी कर्नल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित अभी कुछ ज्यादा बोलने की स्थिति में नहीं है। पीड़ित के साथ रेप होने की पुष्टि हो गई है। दूसरे आरोपी के बारे में जांच जारी है।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *