Monday , 26 October 2026

Haryana: हथियार के बल पर दुकान से 80 हजार लेकर बदमाश हुए फरार, CCTV में कैद घटना कैद

हरियाणा डेस्क: फरीदाबाद की पर्वतीया कलोनी में एयरफोर्स रोड पर स्थित एक मनी ट्रांफर की दुकान में नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर दुकान में बैठे लोगों को डरा कर 80 हजार की लूट कर ली और मौके से  फरार हो गए। बता दें, पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।  वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस क्राइम ब्रांच ने सीसीटीवी को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर है  और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कह रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मामले की जांच में जुटी पुलिस

एनआईटी फरीदाबाद की पर्वतीया  कॉलोनी स्थित एससीएनटी कंप्यूटर्स मनी ट्रांसफर की दुकान में शुक्रवार की देर शाम  नकाबपोश बदमाश घुसे। उन्होंने हथियार के दम पर दुकान में बैठे सभी लोगों को हथियार दिखा कर गोली मारकर धमकी दी और दुकान में रखे 80000 हजार लूट लिए। बदमाश पूरी वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए।  घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई  और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की जाँच में जुट गई। 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *