बिहार डेस्क- बिहार के बेगूसराय से रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जहां पर बेगूसराय में एक 40 वर्षीय चाचा ने अपनी 8 साल की भतीजी का रेप किया है। इंसानियत को शर्मशार करने वाला ये मामले में बताया जा रहा है जब बच्ची के मां-बाप मजदूरी करने गए हुए थे। इस दौरान हैवान चाचा मौका देखकर बच्ची के घर में घुस गया और उसके साथ हैवानियत करने लगा। जिसके बाद बच्ची चीखने चिल्लाने लगी। बच्ची की चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची को उसकी गिरफ्त से छुड़ाया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इसके बाद लोगों ने चाचा की जमकर धुनाई की और परिजनों को सूचना दी। इस बीच लोगों ने बेहोशी के हालत में बच्ची को बाहर निकाला तो उसकी स्थिति बहुत खराब थी। तबतक पीड़िता के पिता भी वहां पहुंच गए और उसे इलाज के लिए तेघड़ा PHC में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे बेगुसराय रेफर कर दिया है। आरोपी पीड़िता का रिश्ते में चचेरा चाचा है।
Read More Stories:
पहली पत्नी ने की थी आत्महत्या
बताया जा रहा है कि, आरोपी का पहले भी गंदा आचरण रहा है। इस तरह के आचरण की वजह से ही आठ साल पहले उसकी पहली पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। आरोपी पर उसका मामला भी चल रहा है। घटना की पुष्टि फुलवरिया थानाध्यक्ष ने की है। उन्होंने बताया कि, एक छोटी बच्ची के साथ इस तरह का मामला सामने आया है। जिसके बाद बच्ची को इलाज के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी का नाम बलराम है और उसके खिलाफ पहले से भी मामला चल रहा है। आरोपी को गिरप्तार कर लिया गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
