नेशनल डेस्क- दिल्ली के बुध विहार से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है जहां पर एक युवक ने दलित युवती को अपने प्यार के जाल में फंसाकर उसे शादी का झांसा देकर कई बार बलात्कार किया। युवक ने शादी करने के लिये शर्त रखी,अगर वो उसके धर्म को अपनाएगी तभी वह शादी करेगा। जब युवती ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। आरोपी बिहार भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश में बिहार गई हुई है साथ ही आरोपी को जल्द ही पकडने का आश्वासन भी दे रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रखी धर्म बदलने की शर्त
लड़की ने दो दिन पहले पुलिस को बयान दिया कि, तीन महीने पहले एक युवक से जान पहचान हुई थी। उस युवक ने अपना नाम राज बताया था साथ ही कहा कि वह हिंदू है। दोनो में दोस्ती हो गई। इस बीच 6 जुलाई को वह आया। जहां एक जगह पर उसने बातचीत के बहाने से बुलाया। फिर वहां पर रेप किया। युवती के मना करने पर उसने शादी का भरोसा दिया। उसके बाद कई बार वह मिला। उसने शादी की बात पर शर्त रखी कि उसे अपना धर्म बदलना होगा।
Read More Stories:
जब लड़की ने सच जानना चाहा तो आरोपी युवक ने अपना असली नाम मकबूल बताया। कहा कि वह हिंदू नही है। आरोप है कि, मकबूल ने कहा कि, उसे शादी करनी है तो सबसे पहले धर्म बदलना होगा। उसके बाद ही शादी करेगा। युवती ने उसकी असलियत जानकार प्रस्ताव को ठुकरा दिया। अब इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
