जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में एक किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद होने के बाद दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आज इसकी जानकारी दी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर विजयपुर में कल दो व्यक्तियों को पकड़ा गया और उनके पास से एक किलो 375 ग्राम गांजा जब्त किया गया.उन्होंने बताया कि भोला शाह और हरि लाल दोनों ही बिहार के बेतिया जिला के रहने वाले हैं.पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया है और इसकी जांच की जा रही है.
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
