मध्य प्रदेश डेस्क- मध्य प्रदेश में एक चौंकाने वाली घटना घट जिसके चलते यहां पर एक 22 साल की युवती को ग्वालियर में किडनैप करके करीब डेढ़ महीने तक बंधक बनाया गया। इस दौरान लगातार युवती के साथ रेप को अंजाम दिया गया। इस घटना को एक 55 साल के व्यक्ति ने अंजाम दिया। दो दिन पहले यह युवती किसी तरह से उसके चंगुल से छूटी और बेरासिया पहुंचने में कामयाब रही। यहां पर युवती ने पुलिस में केस दर्ज कराया। इसके पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बेरासिया पुलिस थाने में 14 सितंबर को इस युवती के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी थी कि, अचानक युवती खुद थाने पर पहुंच गई। बेरासिया थाने में जांच अधिकारी एसआई के अनुसार युवती की शादी बेरासिया में रहने वाले युवक से हुई है। 11 सितंबर को वह नरसिंहपुर जिला स्थित अपने मायके जाने के लिए यहां से निकली।
Read More Stories:
युवती को लिफ्ट की पेशकश
महिला का दावा है कि, उसे नरसिंहपुर उतारने के बजाए अशोक उसे लेकर अपने घर ग्वालियर ले गया। वहां पर उसने युवती को बंधक बना लिया। जब युवती ने इस बात का विरोध किया तो अशोक और अन्य ने उसके साथ मारपीट की। एसआई ने बताया कि महिला का दावा है कि इसके बाद अशोक लगातार उसके साथ रेप करता रहा। एसआई के मुताबिक युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अशोक और उसके अन्य रिश्तेदारों पर उपयुक्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
