Sunday , 26 July 2026

ऑपरेशन सेल : ISI के जासूस को किया गिरफ्तार

अमृतसर स्पेशल ऑपरेशन सेल को एक बड़ी कामयाबी मिली है। उन्होंने मिलिट्री एजेंसी के साथ संयुक्त ऑपरेशन में रवि कुमार नाम के एक जासूस को पकड़ा है। जासूस रवि कुमार के पास से सेना की गतिविधियों से जुड़े दस्तावेज, सेना प्रतिष्ठान के फोटो, नक्शे, सेना की आक्रामक रणनीतियों की सूचनाएं मिली हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के मुताबिक, रवि कुमार पाकिस्तानी इंटेलिजेंस एजेंसी आईएसआई के लिए काम करता था और फेसबुक के जरिए आईएसआई के संपर्क में आया था। बताया जा रहा है कि 7 महीने पहले ही आईएसआई ने फेसबुक के जरिए उसकी नियुक्ति की थी। फिलहाल आईएसआई जासूस रवि कुमार पर ऑफिसियिल सीक्रेट एक्ट और इंडियन पैनल कोड की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *