नेशनल डेस्क: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के बुजुर्गों के लिए बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, अब दिल्ली के वरिष्ठ नागरिक अब मुफ्त में ही अयोध्या जाकर राम लला का दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार की ओर से एसी ट्रेन और एसी होटल की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कैबिनेट की मीटिंग में लिया गया फैसला
बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई दिल्ली मंत्रिमंडल की विशेष बैठक में इस पर फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों को मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत मुफ्त में अध्योध्या दर्शन कराने का ऐलान अगले साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से ठीक पहले किया गया है।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
