नेशनल डेस्क: लखीमपुर में हुई हिंसा के बाद राजनीतिक दलों के आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। नेता जमकर केंद्र सरकार पर हमला बोल रहे हैं। तो वहीं अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए केजरीवाल ने कहा कि, केंद्र सरकार हत्यारों को बचाने में जुटी हुई है। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि, लखीमपुर खीरी में पूरे सिस्टम को कुचल दिया गया है। सरकार से सवाल पूछते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों ने सरकार का क्या बिगाड़ा है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अरविंद केजरीवाल ने लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर केंद्र सरकार पर एक के बाद एक कई हमले बोले।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
‘लखीमपुर की देश में हो रही है चर्चा’
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, ”लखीमपुर में जो भी हुआ देश उसकी चर्चा कर रहा है। अभी तक हत्यारों को क्यों गिरफ्तार नहीं किया। हत्यारों को क्यों बचाया जा रहा है. केंद्र सरकार हत्यारों को बचाने में जुटी हुई है. लखीमपुर में जो हुआ वह अंग्रेजी राज की याद दिलाती है. किसानों ने सरकार का क्या बिगाड़ा है।”
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
